Sunday, May 10, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: 35 लाख से बनी सूर्यलोक कॉलोनी की सड़क महज तीन से...

खुर्जा: 35 लाख से बनी सूर्यलोक कॉलोनी की सड़क महज तीन से में टूटकर बिखरी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र की सूर्यलोक कॉलोनी के सड़क महज तीन साल में टूट गई जिससे लोगों को इस रास्ते से आवागमन करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के दिनों में तो हाल यह हो जाता है कि बाइक सवार गिरकर चोटिल होते हैं तथा कार सवारों के पहिए गड्डों में फंस जाते हैं।
आपको बता दें कि वर्ष 2023 में लोक निर्माण विभाग की ओर से महाराजा अग्रसेन स्कूल से जेवर मार्ग की ओर जाने वाली सूर्यलोक कॉलोनी की सड़क बनाई गई थी। इस सड़क का निर्माण करीब 35 लाख रूपए से हुआ था। यह सड़क 3 साल के अंदर में ही पूरी तरह टूट गई है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और रोड़ियां टूट कर बिखर गई है। बारिश के मौसम में इन गड्ढो में पानी भर जाता है और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जाते है। विभाग के एक्सईएन हेमंत सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि विभाग के अंतर्गत निर्माण कराया गया होगा तो जरूरी जांच कराई जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments