बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार व डीएम के आदेशानुसार दो मामलों में तीन आरोपियों के खिलाफ NSA की कार्यवाही की गई हैं और नोटिस तामील किया गया हैं। इसमें प्रथम मामला थाना अनूपशहर से संबंधित हैं जिसमें दो आरोपियों द्वारा यूरिया अन्य जनपदों में बेचा जा रहा था। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमे दो आरोपी यश राघव और हरेंद्र प्रताप के विरुद्ध NSA की कार्यवाही की गयी हैं और नोटिस तामील कराया गया हैं। एक मामला थाना खुर्जा नगर क्षेत्र का हैं जिसमें अप्रैल माह में ट्रिपल मर्डर हुआ था जिसमें एक आरोपी जमानत कराकर बाहर आने के प्रयास कर रहा था। इसमें भी आरोपी के खिलाफ NSA की कार्यवाही की गई हैं और नोटिस तामील किया गया हैं।
बुलंदशहर: यूरिया कालाबाजारी व खुर्जा ट्रिपल मर्डर केस में आरोपियों पर हुई NSA का कार्यवाही
RELATED ARTICLES


