बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): कावड़ यात्रा के मद्देनजर बुलंदशहर जिले से हरिद्वार के लिए 40 रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर निगम के अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। 10 बसों को रिजर्व रखा जाएगा।
आपको बता दें कि सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है। 13 अगस्त को शिवरात्रि है। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि शिवरात्रि पर हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए बसों को चिन्हित करने के साथ उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
बुलंदशहर से हरिद्वार के लिए होगा 40 बसों का संचालन
RELATED ARTICLES


