बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के दौरान जमकर हर्ष फायरिंग की गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी आरोपियों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मोहम्मद असलम के निर्देशन में पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने मौके से 10 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुख्य आरोपी अतुल समेत कुछ युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि फरार आरोपी अतुल ने ही पुलिस टीम पर पिस्टल से फायरिंग की थी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, जिंदा कारतूस, दो कार और एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
बुलंदशहर: बर्थडे पार्टी में चली पुलिस पर गोलियां, 10 आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



