बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए एसएसपी बुलंदशहर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस ने बुधवार की रात को अपने-अपने क्षेत्रों के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की। पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी और लोगों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया। गश्त के दौरान पुलिस ने बाजारों में घूमकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत की और सतर्क रहने की अपील की।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: एसएसपी के निर्देशन में पुलिस की पैदल गश्त


