Tuesday, March 10, 2026
HomeFeaturedANGAUTA NEWS || अगौता खबरबुलंदशहर: पुरानी रंजिश में चली गोलियां, 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से...

बुलंदशहर: पुरानी रंजिश में चली गोलियां, 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के गांव भीरा में पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस घटना में करीब 50 वर्षीय शिवकुमार नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना अगौता पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल शिवकुमार को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना पुरानी रंजिश के चलते की गई है। पुलिस जांच में चार आरोपियों की संलिप्तता पाई गई है। पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments