बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर को एक अभिसूचना के आधार पर बहलीमपुर नहर की पटरी से गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से चोरी के दो छत के पंखे, पांच पंखे के ब्लेड व एक एलसीडी टीवी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लाखन पुत्र रामजीलाल निवासी काशीराम आवासीय योजना थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर तथा 02 बाल अपचारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल व बाल अपचारियों को बाल संप्रेक्षण ग्रह भेजा है।
चोरी के पंखे व टीवी के साथ एक आरोपी व दो बाल अपचारी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


