बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव ओलीना स्थित हनुमान मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, गांव ओलीना में मंदिर परिसर में निर्माण कार्य चल रहा था, जहां कुछ मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान दो मजदूरों द्वारा मंदिर परिसर के बरामदे में नमाज अदा किए जाने का वीडियो सामने आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने मामले पर आपत्ति जताई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों व्यक्ति पास के एक मकान में मजदूरी कार्य करने के लिए आए हुए थे। दोपहर के समय उन्होंने मंदिर परिसर में नमाज अदा की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना औरंगाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा चुकी है।
बुलंदशहर: हनुमान मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, दो मजदूर गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



