बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में अवैध कॉलोनियों पर प्राधिकरण का शिकंजा। तीन जगहों पर गरजा बुलडोजर। बुलंदशहर में अवैध कॉलोनियां काटकर प्लॉट बेचने वालों के खिलाफ बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बड़ी कार्रवाई की है। झाझर रोड क्षेत्र में बिना अनुमति बसाई जा रही तीन अवैध कॉलोनियों पर बीडीए की टीम ने बुलडोजर चलाकर प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।
प्राधिकरण के अनुसार, गांव नंगलिया मंशागढ़ी और गंगेरुआ क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। यहां प्रमोद पुत्र छत्तर सिंह द्वारा करीब 3 बीघा, अनिल द्वारा करीब 5 बीघा और लोकेश नर्सरीवाला द्वारा करीब 20 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा मौ. अहराज पुत्र नईम अख्तर निवासी अकबरपुर, दिल्ली रोड स्थित करीब 200 वर्ग मीटर के अवैध निर्माण को भी सील कर दिया गया।
अवैध प्लॉटिंग पर गरजा बुलडोजर
RELATED ARTICLES


