Sunday, June 28, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना: पति ने पत्नी का गला रेतकर की हत्या, पति घर पर...

स्याना: पति ने पत्नी का गला रेतकर की हत्या, पति घर पर ताला लगाकर फरार


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव हाजीपुर में रविवार को एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी सिटी, सीओ स्याना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि डॉयल-112 के माध्यम से थाना स्याना पर सूचना प्राप्त हुई कि गांव हाजीपुर में पति के द्वारा पत्नी की हत्या कर दी गई है। सूचना पर तत्काल स्याना पुलिस मौके पर पहुंची, मौके पर पहुंचने पर यह जानकारी हुई कि पति मोनू पुत्र खेमचन्द ने अपनी पत्नी गीता की आपसी विवाद में गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी है। दोनों के बीच आपसी विवाद था, दोनों की शादी को करीब सात माह हुए थे। मृतका के शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। फील्ड यूनिट घटनास्थल पर मौजूद है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments