बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव निवासी एक युवक उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़िता ने मामले में पुलिस से न्याय की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को लेते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
नाबालिग को बहलाकर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज
0
15
Previous article
RELATED ARTICLES


