Saturday, September 12, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर1533 रुपये के ऑनलाइन पेमेंट पर 70 लाख फ्रीज, पेट्रोल पंप संचालक...

1533 रुपये के ऑनलाइन पेमेंट पर 70 लाख फ्रीज, पेट्रोल पंप संचालक ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप संचालक के बैंक खाते से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महज 1533 रुपये के ऑनलाइन पेमेंट के चलते व्यापारी के खाते में जमा करीब 70 लाख रुपये की रकम फ्रीज हो गई।पीड़ित व्यापारी ओम प्रकाश का पेट्रोल पंप है। बताया जा रहा है कि एक दिन एक व्यक्ति ने पेट्रोल पंप पर 1533 रुपये का पेट्रोल डलवाया और ऑनलाइन पेमेंट किया। आरोप है कि जिस खाते से यह भुगतान हुआ वह साइबर ठगी के मामले से जुड़ा था। इसके बाद तेलंगाना पुलिस की रिक्वेस्ट पर व्यापारी का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया। ओम प्रकाश का आरोप है कि उन्होंने तेलंगाना पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन का जवाब नहीं मिला। अब पीड़ित व्यापारी ने बुलंदशहर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। व्यापारी का कहना है कि सिर्फ 1533 रुपये के ऑनलाइन भुगतान की वजह से उनके खाते में मौजूद करीब 70 लाख रुपये की रकम फंस गई है।
फिलहाल मामला तेलंगाना के मलकानगिरी जनपद से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments