बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में विद्युत विभाग ने बिजली का बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। कनेक्शन काटे जाने के बावजूद कुछ उपभोक्ताओं द्वारा बिजली का इस्तेमाल किए जाने के मामले भी सामने आए हैं। बिजली विभाग की चेकिंग के दौरान ऐसे मामले पकड़ में आने के बाद संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अवर अभियंता शुभम कुमार के नेतृत्व में विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी और बकाया बिलों की जांच की।
अवर अभियंता के मुताबिक, जलालपुर और बुलारसी क्षेत्र में 25 से अधिक उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें ब्रजेश, मुबारिस, साद, आस मोहम्मद, महबूब, फिरोज, नौशाद, सरताज, जाहिद और गुलिस्ता समेत अन्य उपभोक्ता शामिल हैं।
चोरी से बिजली का प्रयोग करने वाले 25 से अधिक उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


