Sunday, October 11, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद-ककोड़ मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और ईको कार की भिड़ंत, चालक घायल

सिकंदराबाद-ककोड़ मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और ईको कार की भिड़ंत, चालक घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद-ककोड़ मार्ग पर नगला गोविंदपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और ईको कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ईको कार चालक घायल हो गया, जिसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। घायल को उपचार के लिए बुलंदशहर के जिला अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, बदायूं जिले के सहसवान निवासी पुष्पेंद्र पुत्र सुरेश अपनी ईको कार से सिकंदराबाद से ककोड़ की ओर जा रहे थे। कार में गौरव पुत्र जोगिंदर और बृजेश पुत्र अमन भी सवार थे। इसी दौरान नगला गोविंदपुर के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर में कार चालक पुष्पेंद्र के पैर में फ्रैक्चर हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही ककोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी सुदेश कुमार सिंह के मुताबिक, पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments