Sunday, October 11, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरऔरंगाबाद: हाईवे पर गिरा नीम का पेड़, पूर्व चेयरमैन ने लोगों के...

औरंगाबाद: हाईवे पर गिरा नीम का पेड़, पूर्व चेयरमैन ने लोगों के साथ मिलकर खुलवाया रास्ता


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद के मेन स्याना हाईवे पर कमल पैलेस के पास अचानक एक पुराना नीम का पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई। पेड़ गिरने के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इस दौरान धार्मिक यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं समेत राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना के समय पास ही पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी भंडारे का आयोजन कर रहे थे। हाईवे पर पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पेड़ को हटवाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी बीच नगर पंचायत की जेसीबी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद पेड़ को हाईवे से हटाया गया। इसके बाद सड़क पर यातायात दोबारा सुचारु हो सका और जाम में फंसे श्रद्धालुओं व अन्य राहगीरों ने राहत की सांस ली। मुसीबत के समय तत्परता दिखाते हुए रास्ता खुलवाने में सहयोग करने पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी के प्रयासों की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments