Monday, October 26, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरसाइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 2.74 लाख रूपए

साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 2.74 लाख रूपए


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में साइबर ठगों ने पीड़ित के खाते से 2.74 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गवेंद्र पाल सिंह निवासी शांतिनगर भूड़ कोतवाली नगर ने बताया कि एक राष्ट्रीयकृत बैंक में उनका बचत खाता है। खाते में उनका मोबाइल नंबर रजिस्टर है। बताया कि 27 सितंबर से 29 सितंबर तक उनके खाते से साइबर ठगों ने करीब 2.74 लाख रुपये उड़ा दिए। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है।

सभी तरह की कॉपी, रजिस्टर व छात्रों के लिए स्कूल डायरी खरीदने के लिए संपर्क करें कनिष्क एंटरप्राइजेज: 9927072050

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments