बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव करीमपुर बनबोई में सगे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का फट्टा भी बरामद किया है। आरोपी हरेंद्र सिरोही और उसका सगा भाई रविंद्र सिरोही दोनों पूर्व सैनिक थे। शनिवार की रात दोनों घर पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर हरेंद्र ने अपने भाई रविंद्र के सिर पर लकड़ी के फट्टे से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर गुलावठी कोतवाली में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हरेंद्र सिरोही को गांव करीमपुर बनबोई से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दें नई उड़ान 7599997706



