बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव दुगरऊ निवासी 32 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में कमरे में लगे पंखे से लटककर जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक का फंदे से लटका शव देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
आपको बता दें कि मामला बुधवार की देर शाम का है। दुष्यंत की मां घर में सो रही थी। इसी बीच दुष्यंत ने दूसरे कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। कुछ देर बाद जब युवक की मां सोकर उठी और दूसरे कमरे में गई तो बेटे का शव पंखे से लटका देखा वह काफी घबरा गई। इसके बाद मृतक युवक की मां ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास लोगों ने युवक को पंखे से नीचे उतारा और पुलिस को मामले से अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दुष्यंत द्वारा आत्महत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर में पंखे से लटककर युवक ने की आत्महत्या
RELATED ARTICLES


