बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हादसा अलीगढ़-अनूपशहर नेशनल हाईवे-509 पर गोधा बंबा चौराहे के पास हुआ। अलीगढ़ जिले के पीपली गांव निवासी 62 वर्षीय तेजपाल सिंह बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान छतारी की ओर से अलीगढ़ जा रही पिकअप ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तेजपाल सिंह सड़क पर गिर गए और पिकअप उन्हें कुचलते हुए निकल गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना छतारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार चालक की पहचान करने में जुटी है। स्थानीय लोगों ने गोधा बंबा चौराहे पर लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताते हुए स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती की मांग की है।
थाना छतारी प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बुलंदशहर में पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग बाइक सवार की मौत, चालक फरार
RELATED ARTICLES


