Tuesday, April 28, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरघर में घुसकर मारपीट, मुकदमा दर्ज

घर में घुसकर मारपीट, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव कुटवाया निवासी यतेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि गांव के ही त्रिवेंद्र ने उनके सिकंदराबाद स्थित एसडीएम कॉलोनी वाले घर में जबरन घुसकर गाली-गलौज की और उनके साथ मारपीट की।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी अचानक घर में घुस आया और बिना किसी कारण विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि उसने मारपीट शुरू कर दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी त्रिवेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments