बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव नयाबांस कुतुबपुर में अतिरिक्त देहज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को फंदे से लटका दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत चार के खिलाफ तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। आपको बता दें कि जिला अलीगढ़ के थाना अतरौली निवासी गांव जमुना के रहने वाले जीवन सिंह ने रविवार को तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री नेहा का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव नयाबांस कतुबपुर निवासी रामबाबू के साथ किया था। वह आए दिन उनकी पुत्री का दहेज के लिए उत्पीड़न करते थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने शनिवार को नेहा का गला दबाकर उसे फंदे से लटका दिया। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि पति, जेठ-जेठानी और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
अतिरिक्त दहेज का मामला: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
0
107
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


