बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात पुलिस ने जिला बदर किए गए एक युवक को क्षेत्र में घूमते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि चचौई गांव निवासी सौरभ जिला बदर होने के बावजूद क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांव के पास से पकड़ लिया। अपर जिला अधिकारी के आदेश पर सौरभ को चार जून को छह माह के लिए जिला बदर किया गया था। जिला बदर की कार्रवाई के बाद आरोपी को गौतमबुद्धनगर की सीमा में छोड़ा गया था, लेकिन इसके बावजूद वह अपने क्षेत्र में वापस आकर घूम रहा था।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला बदर आरोपी गांव के पास घूमता मिला, गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


