Wednesday, September 30, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरबारिश के कारण किसानों की फसल खराब, विधायक ने मुआवजे के लिए...

बारिश के कारण किसानों की फसल खराब, विधायक ने मुआवजे के लिए सीएम को लिखा पत्र


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): हाल ही में हुई लगातार बारिश के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में बुलंदशहर जिले के अनूपशहर के क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर तत्काल सर्वेक्षण और आर्थिक सहायता की मांग की है जिससे प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।
विधायक संजय शर्मा का कहना है कि किसानों को हुए नुकसान के कारण उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि बारिश के कारण किसानों की फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। ऐसे में किसान और उनके परिवार अत्यंत चिंतित, निराश व पीड़ित है। किसानों की फसलों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण और आकलन कराकर नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments