बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव मवई में दबंगों के खौफ से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव निवासी श्रीचन्द ने आरोप लगाया है कि उनके निर्माणाधीन प्लॉट से लाखों रुपये की निर्माण सामग्री चोरी कर ली गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
पीड़ित के मुताबिक, प्लॉट में रखा सरिया, सीमेंट और ईंटें गायब मिलीं। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर प्रवृत्ति के दबंगों ने प्लॉट के गेट का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है और ग्रामीण खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिस्ट्रीशीटरों का खौफ: निर्माणाधीन प्लॉट से लाखों का सामान चोरी
RELATED ARTICLES



