बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना परिसर के ऊपर लगा “पहासू थाना” लिखे बोर्ड का हिस्सा टूटकर कई दिनों से उल्टा लटका हुआ है, लेकिन अब तक उसे सही नहीं कराया गया। थाने के मुख्य बोर्ड की यह हालत देखकर स्थानीय लोग कई सवाल खड़े कर रहे हैं।
आपको बता दें कि थाने के टूटे और उल्टे लटके बोर्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद से विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
हालांकि इस मामले में थाना पहासू पुलिस का कहना है कि कुछ दिन पहले आई तेज आंधी और तूफान के कारण थाने का बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया था। पुराने बोर्ड को उतरवाकर नया बोर्ड बनवाने के लिए दे दिया गया है और जल्द ही नया बोर्ड लगाया जाएगा।
पहासू थाने का टूटा बोर्ड बना चर्चा का विषय, कई दिनों से उल्टा लटका बोर्ड देख उठे सवाल
RELATED ARTICLES



