बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के दानपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहांगीराबाद से राखी बंधवाकर मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे चार लोग अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब सात बजे अलीगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ।
जानकारी के अनुसार, थाना हाथरस क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी 20 वर्षीय अंकित, 22 वर्षीय अंशु, शगुन और 11 वर्षीय आस्तिक मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक दानपुर क्षेत्र में पहुंची तो पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को दानपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन चारों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दौलतपुर चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि हादसे में अंकित, अंशु, शगुन और आस्तिक घायल हुए हैं। सभी जलालपुर, थाना हाथरस के निवासी हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
राखी बंधवाकर गांव लौट रहे चार भाई-बहन हादसे का शिकार, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर
RELATED ARTICLES


