Tuesday, August 25, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरजहांगीराबाद नगर पालिका परिषद की ईओ बनी गार्गी त्यागी

जहांगीराबाद नगर पालिका परिषद की ईओ बनी गार्गी त्यागी


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जिलाधिकारी कुमार हर्ष के आदेश पर गार्गी त्यागी को जहांगीराबाद नगर पालिका परिषद का कार्यभार सौंपा गया है। गार्गी त्यागी ने गुरुवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है जिसके बाद से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी।
आपको बता दें कि दो सप्ताह से जहांगीराबाद नगर पालिका परिषद के पूर्व ईओ का तबादला होने के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। डीएम ने मामले का संज्ञान लिया और गार्गी त्यागी को नगर पालिका परिषद जहांगीराबाद का ईओ बनाया। गार्गी त्यागी ने पद ग्रहण करते ही कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास योजना और जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने समस्याओं का त्वरित समाधान करने और जवाबदेही बनाए रखने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments