बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर की पुलिस व स्वाट टीम ने सुभाष रोड पर फायरिंग की घटना में तीन युवकों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में शुक्रवार को दो इनामी बदमाशों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को दो अवैध पिस्टल मय चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि सैनी पुत्र सुभाष निवासी मौ) पंजाबीयान कस्बा व थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर तथा सौरभ उर्फ सिद्धू पुत्र राजकुमार निवासी सुभाष रोड कस्बा व थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि 25 अप्रैल 2026 को थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के अंतर्गत सुभाष रोड पर फायरिंग की घटना में तीन युवकों की मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खुर्जा नगर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना खुर्जा नगर पुलिस व स्वाट टीम ने एक अभिसूचना के आधार पर गांव हसनगढ़ खंडहर के पास से हत्या की घटना में लिप्त दो बदमाशों को दबोच लिया। दोनों बदमाशों पर 50-50 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था।
तिहरे हत्याकांड: 50-50 हजार रूपए के इनामी को पुलिस ने दबोचा
RELATED ARTICLES



