Friday, July 31, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरकूलर चला रही बच्ची को लगा करंट, मौत

कूलर चला रही बच्ची को लगा करंट, मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरगढ़ में गुरुवार की दोपहर कूलर चला रही सात वर्षीय बच्ची करंट की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में मातम छाया हुआ है।
आपको बता दें कि शाहरुख खान की बेटी 7 वर्षीय सायरा अपने घर में रख लोहे के कलर को चालू कर रही थी। तभी कूलर की लोहे की बॉडी में अचानक करंट उतर आया। जैसे ही सायरा ने कूलर को चालू किया तो उसे तेज झटका लगा और वह जमीन पर जा गिरी। परिजन बच्ची को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर होकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments