बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु महाकुंभ में पहुंचकर अपनी आस्था का परिचय दे रहे हैं। महाकुंभ मेले को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं दुनिया का जाना-माना सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल भी इन दिनों महाकुंभ लिखने पर फूलों की बरसात कर रहा है। सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल को लोग काफी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। छोटी से बड़ी चीज ढूंढ़ने के लिए लोग गूगल पर सर्च करते हैं। ऐसे में बुलंदशहर के श्रद्धालु भी महाकुंभ गूगल पर सर्च कर रहे हैं। ताज्जुब की बात यह है कि जैसे ही आप महाकुंभ सर्च करते हैं तो गूगल पर भी पुष्प वर्षा आपकी स्क्रीन पर होती है। इससे श्रद्धालु काफी गदगद महसूस कर रहे हैं। गूगल भी आस्था के रंग में रंग गया है।
Google भी आस्था के रंग में रंगा, महाकुंभ लिखने पर हो रही पुष्पवर्षा
RELATED ARTICLES