बुलंदशहर, अमित गुप्ता (जययात्रा): मकर संक्रांति के अवसर पर जनपद बुलंदशहर के गुलावठी में विश्व हिंदू परिषद द्वारा खिचड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान लोगों ने बढ़-चढ़कर खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया और अपनी आस्था का परिचय दिया। नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने बताया कि मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गुलावठी में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। राहगीरों, व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मनोज नागर, रोहित गुप्ता, गौरव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
गुलावठी: विहिप ने खिचड़ी का वितरित किया
0
138
Previous article
RELATED ARTICLES


