Saturday, March 22, 2025
Google search engine
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरहापुड़: पुलिस भर्ती में लाभ लेने हेतु फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने...

हापुड़: पुलिस भर्ती में लाभ लेने हेतु फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने पर बुलंदशहर निवासी पर मुकदमा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में लाभ लेने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं और वह फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने से भी पीछे नहीं हैं। बुलंदशहर जनपद के जावेद ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का फर्जी प्रमाण पत्र बना लिया। मामले में जब अधिकारियों को संदेह हुआ तो उन्होंने प्रमाण पत्र की जांच कराई जिसमें फर्जीवाड़ा सामने आया। ऐसे में हापुड़ कोतवाली पुलिस ने बुलंदशहर निवासी जावेद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
दरोगा आशीष रस्तोगी ने मुकदमा दर्ज कराया है जिसके अनुसार जिला बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के मोहल्ला पठान टोला के जावेद खान ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था। जावेद ने मूल पत्रावली पर उपलब्धता स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित होने का प्रमाण पत्र भी दस्तावेजों के साथ जमा किया था।
पुलिस लाइन में भर्ती प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों को प्रमाण पत्र पर शक हुआ जिसकी जांच बुलंदशहर के जिलाधिकारी कार्यालय से कराई गई तो स्वतंत्रता सेनानी का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। ऐसा ही मामला करने में थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव झंडा मुशर्दपुर की महिला अभ्यर्थी शिखा चौधरी ने भी अपने दस्तावेजों के साथ स्वतंत्रता सेनानी का फर्जी प्रमाण पत्र जमा किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जावेद पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments