Saturday, April 18, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरगभाना टोल पर गरमाया माहौल: भाकियू भानु और पूर्व मंत्री मदन चौहान...

गभाना टोल पर गरमाया माहौल: भाकियू भानु और पूर्व मंत्री मदन चौहान विवाद ने पकड़ा तूल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर-अलीगढ़ सीमा पर शनिवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया। जब हापुड़ कूच कर रहे भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं के काफिले को पुलिस ने गभाना टोल प्लाज़ा पर रोक दिया। आगरा, टूंडला, फिरोजाबाद समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता हापुड़ जा रहे थे, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिली।
आपको बता दें कि टोल प्लाज़ा पर रोकने के दौरान किसान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति को बिगड़ता देख भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया और पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई। दरअसल, यह पूरा विवाद हाल ही में हापुड़ में आयोजित एक उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह और पूर्व मंत्री मदन चौहान के बीच हुई तीखी बहस के बाद शुरू हुआ। दोनों पक्षों के बीच कथित अभद्र व्यवहार के आरोपों ने मामले को और भड़का दिया जिसके चलते समर्थकों में आक्रोश फैल गया। इसी विवाद के विरोध में भाकियू भानु कार्यकर्ताओं ने हापुड़ कूच का ऐलान किया था। हालांकि, प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनज़र बुलंदशहर-अलीगढ़ बॉर्डर पर ही काफिले को रोक दिया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन पुलिस प्रशासन लगातार हालातो पर नजर बनाए हुए है। क्षेत्र में आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments