बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद के गांव चरौरा मुस्तफाबाद में बारिश के चलते एक मजदूर का कच्चा मकान ढहने का मामला सामने आया है। मकान ढहने से एक मासूम बच्ची मलबे में दब गई। शोर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने मलबे को हटाकर बच्ची को बाहर निकाला। मलबे में दबने से बच्ची गंभीर रुप से घायक हो गई। बच्ची को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण कच्चे मकान में मिट्टी से बनी दीवारे अचानक से ढह गई। हादसे के समय पुरा परिवार घर में मौजूद था। सभी ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान एक बच्ची मलबे में दब गई। मकान ढहने से घरेलू सामान व अनाज भी खराब हो गया। मकान ढहने से परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और घायल हुई बच्ची का मुफ्त इलाज कराने की मांग की है।
अत्यधिक बारिश से ढहा मकान, बच्ची घायल
RELATED ARTICLES


