Wednesday, March 19, 2025
Google search engine
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरलघुशंका का विरोध करने पर पति व बेटे को पीटा, आरोपियों के...

लघुशंका का विरोध करने पर पति व बेटे को पीटा, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र स्थित औद्योगिक क्षेत्र के गांव जोखाबाद में दुकान के बाहर एक युवक द्वारा लघुशंका करने लगा जिसके बाद दुकानदार ने इसका विरोध किया तो गुस्साए आरोपी कुछ देर बाद दो गाड़ियों में सवार होकर नौ आरोपियों के साथ दुकान पर पहुंचा। इस दौरान आरोपियों ने दुकान संचालक और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। घायलों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां सूबे सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। आपको बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र के गांव जोखाबाद की रहने वाली सुरेंद्री देवी ने बताया कि मकान में ही उनकी परचून की दुकान है। दुकान को उनके 60 वर्षीय पति सूबे सिंह चलाते हैं। रविवार की रात में करीब नौ बजे गांव निवासी युवक दुकान पर कुछ सामान लेने आया। सामान खरीदने के बाद वह दुकान के बाहर लघुशंका करने लगा जिसका उनके पुत्र नीरज ने इसका विरोध किया। इस दौरान आरोपी आग-बबूला हो गया और धमकी देते हुए वहां से चला गया। पीड़ित नीरज का कहना है कि कुछ देर बाद आरोपी दो कारों से करीब अपने नौ साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा। सभी आरोपी लाठी-डंडे और हथियार से लेस थे। और दुकान में घुसकर उनके पिता सूबे सिंह बेटे नीरज के साथ लाठी-डंडों से मार पिटाई की। मारपीट के दौरान उनके पति और बेटे के सिर में गंभीर चोटे आई हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने सूबे सिंह की हालत को गंभीर बताया है। घायल नीरज ने पांच नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments