Saturday, July 25, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरक्लासरूम में घंटों तक बंद छात्र के मामले में बीएसए ने विद्यालय...

क्लासरूम में घंटों तक बंद छात्र के मामले में बीएसए ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत तीन सहायक अध्यापक को किया निलंबित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव दिनौल में स्थित प्राथमिक विद्यालय में छुट्टी के बाद शिक्षकों की लापरवाही से क्लासरूम में बंद करीब पांच वर्षीय छात्र के मामले में बीएसए ने प्रधानाध्यापक मुकेश राणा, सहायक अध्यापक सीमा रानी, अंशुमान निरंजन व सीमा को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों द्वारा की गई इस कार्यवाही से अन्य शिक्षकों में भी हड़कंप मचा हुआ है। बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि यह लापरवाही माफी करने योग्य नहीं है। प्रधानाध्यापक समेत तीन सहायक अध्यापकों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही शिक्षामित्र के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है तथा जांच रिपोर्ट उच्चधिकारियों को सौंप जाएगी।
आपको बता दें कि गांव दिनौल के रहने वाले सोनू ने बताया कि उनकी नौ वर्षीय बेटी देविका गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में चौथी कक्षा में पढ़ती है। इसी साल उन्होंने अपने बेटे सोहम का भी पहली कक्षा में दाखिला कराया है। रोजाना की तरह दोनों भाई-बहन शुक्रवार को भी स्कूल गए थे। दोपहर एक बजे छुट्टी होने के बाद देविका घर आ गई, लेकिन सोहम कक्षा में सोता रह गया। वहीं छात्रों की छुट्टी के बाद शिक्षकों ने लापरवाही बरतते हुए क्लासरूम बिना चेक किए छुट्टी के बाद विद्यालय का ताला लगा दिया। देविका घर पहुंच गई, लेकिन सोहम घंटों तक स्कूल में बंद रहा। करीब सवा दो बजे गांव निवासी दिनेश ने स्कूल के निकट से गुजरते समय बच्चे के रोने की आवाज सुनी उन्होंने स्कूल के कक्ष में झाकते हुए देखा तो एक बच्चा अंदर बंद था और रो रहा था। इसकी जानकारी उन्होंने परिजनों व ग्रामीणों को दी जिसके बाद ग्रामीण एकत्र हो गए और विद्यालय के कक्ष का ताला तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला। अंधेरे कमरे में घंटों तक बंद रहा बच्चा अपने मां-बाप को देख बिलख-बिलखकर रोने लगा। जानकारी मिलते ही तहसीलदार सचिन वर्मा व खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। बच्ची देविका ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद सोहम अक्सर अपने दोस्तों के संग गांव में खेलने चला जाता था इसलिए उसने भी घर पहुंचकर ध्यान नहीं दिया। मामले में बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने लापरवाही मानते हुए प्रधानाध्यापक मुकेश राणा और सहायक अध्यापक सीमा रानी अंशुमान निरंजन व सीमा को तत्काल निलंबित कर दिया। वहीं शिक्षा मित्र मनोरमा के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments