बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। पीड़ित ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र के गांव मदनपुर छबीला निवासी लालमन ने शिकायत देकर बताया कि 21 अप्रैल को उनका बेटा अभिषेक बाइक से शिकारपुर से अलीगढ़ जा रहा था। गांव खखूड़ा केप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। अब एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
सड़क हादसे में बाइक सवार घायल, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


