बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): इजराइल-ईरान के बीच हो रहे युद्ध से अब इसका असर भारतीय बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात के कारण देश में केसर और सूखे मेवों की कीमतों में तेजी आ गई है। व्यापारियों के मुताबिक ईरान से आयात प्रभावित होने की वजह से कई ड्राई फ्रूट्स के दामों में 10 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
दरअसल भारत में बड़ी मात्रा में मामरा बादाम, पिस्ता, खजूर और केसर जैसे उत्पाद ईरान से आयात किए जाते हैं। हाल ही में दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव और आयात में आई बाधाओं के कारण इन उत्पादों की सप्लाई प्रभावित हो रही है जिससे बाजार में कीमतें तेजी से बढ़ने लगी हैं।
व्यापारियों का कहना है कि खासतौर पर मामरा बादाम और पिस्ता की कीमतों में सबसे ज्यादा उछाल देखा जा रहा है। वहीं केसर और खजूर के दाम भी बढ़ गए हैं। हालांकि कुछ ड्राई फ्रूट्स जो अन्य देशों से आयात होते हैं, उनके दामों में फिलहाल ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। ड्राई फ्रूट्स के कारोबारियों का कहना है कि यदि आयात सामान्य नहीं हुआ तो बाजार में सप्लाई कम हो सकती है, जिससे कीमतें और ऊपर जा सकती हैं। फिलहाल व्यापारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
ईरान-इजराइल तनाव का असर बाजार पर, केसर और सूखे मेवे हुए महंगे
RELATED ARTICLES



