बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुर्ज उस्मान में करंट की चपेट में 65 वर्षीय दादा की मौत के बाद 12 वर्षीय पोते अहद ने भी शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। हाईटेंशन लाइन में फंसी पतंग निकालने के दौरान करंट की चपेट में आए 12 वर्षीय अहद ने को बचाने गए दादा की मौत हो गई थी। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिवार में मातम छाया है।
जानकारी के अनुसार, मामला शुक्रवार का है। 12 वर्षीय अहद हाईटेंशन बिजली लाइन में फंसी पतंग निकालने की कोशिश कर रहा था तभी वह करंट की चपेट में आ गया। अपने पौते को तड़पता देख दादा इसरार उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दादा इसरार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसे अहद को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने दादा इसरार को सुपुर्द-ए-खाक किया ही था तभी शनिवार को उपचार के दौरान 12 वर्षीय अहद ने भी अंतिम सांस ले ली। एक ही परिवार में दादा और पौते की लगातार दो मौतों से सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खुर्जा: करंट की चपेट में आए दादा की मौत के बाद 12 वर्षीय पौते ने भी तोड़ा दम
RELATED ARTICLES


