बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के मोहल्ला सैयदगढ़ी के पास कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार की देर रात का है। जब मोहल्ला सैयदगढ़ी के पास से पूर्व सभासद नईम कुरैशी अपनी कार से गुजर रहे थे। तभी आलू से लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पूर्व सभासद की कार में मारी जोरदार टक्कर
RELATED ARTICLES


