Tuesday, August 25, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: कॉलेज कर्मचारी पर हमला, दबंगों ने लात-घूंसों से पीटा

खुर्जा: कॉलेज कर्मचारी पर हमला, दबंगों ने लात-घूंसों से पीटा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में एनआरईसी कॉलेज के कर्मचारी पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। जंक्शन रोड पर आरोपियों ने सुनील नायक को रोककर लात-घूंसों से जमकर पीटा, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सुनील नायक बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए जंक्शन रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश और अन्य लोगों से मेलजोल रखने को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हुआ।
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने सुनील नायक के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में वह घायल हो गए। हमलावरों ने जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन खुर्जा कोतवाली पहुंचे और पुलिस को लिखित तहरीर दी। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह के अनुसार, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments