बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव जोठ से हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक कार्यक्रम के दौरान डांस करता दिखाई दे रहा है। इसी बीच युवक हाथ में असलहा लेकर उसे लहराता है और फिर हवा में फायरिंग करता नजर आता है। वायरल वीडियो किसी शादी समारोह या अन्य कार्यक्रम का बताया जा रहा है। कार्यक्रम में तेज संगीत बज रहा था और लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान युवक ने अचानक असलहा निकालकर हवा में फायरिंग कर दी। घटना को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद थाना औरंगाबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है। आरोपी की पहचान होने के बाद उसकी गिरफ्तारी कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
औरंगाबाद: डांस करते हुए युवक ने लहराया असलहा, हवा में की फायरिंग, वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES


