Tuesday, April 28, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरएसएसपी ने आठ चौकी प्रभारियों समेत 16 दरोगाओं के कार्यों में किया...

एसएसपी ने आठ चौकी प्रभारियों समेत 16 दरोगाओं के कार्यों में किया फेरबदल


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के एसएसपी ने आठ चौकी प्रभारियों सहित 16 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। शनिवार को अवकाश पर जाने से पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए पुलिसकर्मियों के तबादलों से पुलिस महकमें हड़कंप मचा हुआ है।
आपको बता दें कि थाना खुर्जा देहात से रिट सैल, योगेंद्र पाल को थाना छतारी से अहार, केदार सिंह को थाना पहासू से थाना खानुपर, प्रवीन कुमार को सिकंदराबाद से थाना एएचटी, नंद किशोर को प्रभारी चौकी लखावटी थाना औरंगाबाद से प्रभारी चौकी पहावटी थाना अरनिया, रामेश्वर दयाल शर्मा को प्रभारी चौकी ताल बिबयाना थाना अहमदगढ से प्रभारी चौकी लखवटी औरंगाबाद, संजय कुमार को अहमदगढ से प्रभारी चौकी ताल बिबयाना, सहदेश सिंह चौहान को प्रभारी चौकी पहावटी थाना अरनिया से प्रभारी चौकी मोहनकुटी कोतवाली नगर, ओम गौतम को कोतवाली सिकंदराबाद से प्रभारी चौकी बाग रिसालदार कोतवाली खुर्जा नगर, विपिन कुमार को प्रभारी चौकी सवाराम खुर्जा नगर से प्रभारी चौकी बुर्ज उस्मान, पीतम सिंह को प्रभारी चौकी बुर्ज उस्मान से कोतवाली ककोड़, कुमार पवन को थाना चोला से प्रभारी चौकी नव दुर्गा खुर्जा नगर, गौरव को प्रभारी चौकी मोहनकुटी कोतवाली नगर से प्रभारी चौकी सवाराम खुर्जा नगर, पंकज सिंह राणा को कोतवाली नगर से अनूपशर और पंकज चौधरी को साइबर क्राइम से साइबर सैल स्थानांतरित किया गया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments