बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में बुधवार को सड़क निर्माण कार्य के दौरान रोड़ी से लदा एक ट्रक अचानक पलट गया जिससे सड़क किनारे सो रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए।
बताया जा रहा है कि ट्रक की कमानी (स्प्रिंग) टूटने के कारण संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि रोड़ी के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय राकेश पुत्र राजेंद्र और 35 वर्षीय पवन पुत्र बनवारी लाल निवासी रहीम कोर्ट डिबाई जिले बुलंदशहर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मजदूरों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद




