बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश चेतन का शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो में चेतन बदमाशी वाले गानों के साथ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में चेतन के साथ 25 हजार रुपये का एक अन्य इनामी बदमाश लखन भी दिखाई दे रहा है। हालांकि खुर्जा पुलिस लखन को हाल ही में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पूरा मामला लॉ के छात्र अंकुर चौधरी पर हुए जानलेवा हमले से जुड़ा है। घटना में शामिल आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
जानकारी के अनुसार, खुर्जा कोतवाली नगर पुलिस इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है लेकिन मुख्य आरोपी चेतन अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सीओ शोभित कुमार का कहना है कि फरार आरोपी चेतन को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वायरल वीडियो की भी पुलिस जांच कर रही है।
खुर्जा : 25 हजार के इनामी बदमाश का वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES


