बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने धोखे से लोगों के नाम पर सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर ठगों को बेचने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 33 नई जियों सिम और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
धोखे से एक्टिवेट करते थे सिम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरोह का एक सदस्य टेलीकॉम कंपनी का अधिकृत एजेंट बनकर सिम कार्ड की व्यवस्था करता था, जबकि दूसरा सदस्य आम लोगों को विभिन्न योजनाओं का झांसा देकर और बहला-फुसलाकर उनके पहचान पत्रों (ID) का उपयोग कर सिम कार्ड एक्टिवेट करवा लेता था। बिना उपभोक्ता की जानकारी के चालू किए गए इन सिम कार्डों को बाद में मोटे दामों पर साइबर अपराधियों को बेच दिया जाता था।
150 से अधिक सिम बेचने का खुलासा
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अब तक इसी तरह फर्जीवाड़े के जरिए 150 से अधिक सिम कार्ड साइबर ठगों को सप्लाई कर चुके हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन सिम कार्डों का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार की साइबर धोखाधड़ी और वित्तीय ठगी की घटनाओं को अंजाम देने में किया जा रहा था।
कानूनी कार्रवाई जारी
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा गिरोह से जुड़े अन्य नेटवर्क और इन सिम कार्डों को खरीदने वाले साइबर अपराधियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
साइबर ठगों को बेचने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


