Tuesday, April 21, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरराजकीय स्कूलों में दो करोड़ की लागत से बनेंगी प्रयोगशालाएं

राजकीय स्कूलों में दो करोड़ की लागत से बनेंगी प्रयोगशालाएं


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में संचालित राजकीय विद्यालय की अधिकतर स्कूलों में लैब नहीं है। इसके लिए विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। प्रस्ताव पर शासन से जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों शासन की ओर से राजकीय विद्यालयों में प्रयोगशाला बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। इसके लिए पहले विभाग की ओर से उन राजकीय विद्यालयों का चयन किया गया जहां पर प्रयोगशाला की जरूरत है।इसके बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि जिले में 50 राजकीय विद्यालय संचालित है। इनमें से अधिकतर स्कूलों में लैब बनाने की जरूरत है। करीब 10 राजकीय विद्यालय ऐसे हैं जो पिछले ही सालों में बने हैं, लेकिन वहां पर प्रयोगशाला नहीं है। यह सभी विद्यालय हाईस्कूल तक है और यहां पर प्रयोगशाला की जरूरत है। प्रयोगशाला ना होने के कारण छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी करने में परेशानी आती है। इंटरमीडिएट तक के 15 से अधिक इस विद्यालय ऐसे हैं जहां पर साइंस, जीव विज्ञान और गृह विज्ञान समेत कई विषयों की प्रयोगशाला बनाने की जरूरत है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments