बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित पाइप फैक्ट्री में काम करने के दौरान एक मजदूर की सीढ़िया से नीचे गिरकर मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आपको बता दें कि मामला मंगलवार की देर शाम का है। जब एक मजदूर काम करने के दौरान सीढ़िया से नीचे उतर रहा था। तभी मजदूर का पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरा। फैक्टर प्रबंधन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान गुलावठी के गांव कोराली निवासी 20 वर्षीय मजदूर अरमान के रूप में हुई है।
सीढ़िया से फिसलकर गिरने से हुई मजदूर की मौत
RELATED ARTICLES


