बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में संचालित ‘शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना’ अब तक हजारों दिव्यांग दंपतियों को न सिर्फ आर्थिक सहायता पहुंचा चुकी है, बल्कि उन्हें समाज में नई पहचान और सम्मान भी दिला रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक इस योजना के अंतर्गत 74 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने सभी आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं, जिससे पात्र लाभार्थियों को समय से सहायता मिल सकें। इस योजना के तहत विवाह के अवसर पर दिव्यांगजनों को आर्थिक सहायता दी जाती है। यदि युवक दिव्यांग है तो 15 हजार, युवती दिव्यांग है तो 20 हजार, और अगर दोनों दिव्यांग हैं तो 35 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। वर्ष 2024-25 में इस योजना के लिए 2.64 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया था, जिसमें से 1.92 करोड़ खर्च कर 819 दंपत्तियों को लाभ दिया गया।।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरदिव्यांग दंपतियों के लिए सहारा बनी शादी अनुदान योजना
दिव्यांग दंपतियों के लिए सहारा बनी शादी अनुदान योजना
0
105
- Tags
- Bulandshahr
Previous article
RELATED ARTICLES


