बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): चलती कार में एक युवती से गैंगरेप और दूसरी युवती की कार से धक्का देकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने 10 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पकड़े गए तीनों आरोपी लगातार अपने एक अन्य साथी के संपर्क में थे जिसे इस पूरे घटना की जानकारी थी। पुलिस ने इसे भी गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान जिला बुलंदशहर के खुर्जा नगर निवासी आरोपी रिंकू पुत्र हरि सिंह के रूप में हुई है। आरोपी रिंकू तीनों आरोपियों में शामिल संदीप का दोस्त है। वारदात के समय रिंकू ने कई बार संदीप को फोन कर बात की थी। इसके साथ ही वीडियो कॉल के जरिए पूरे घटनाकर्म की निगरानी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी रिंकू को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरचलती कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
चलती कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
0
79
RELATED ARTICLES



